Contact for Advertisement 9650503773


पंजाब: न्यू एरा पब्लिक स्कूल में मेडिकल चेकअप कैंप, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

- Photo by : social media

पंजाब  Published by: Amit Kumar Mishra , पंजाब  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/08/2026 10:30:35 am Share:
  • पंजाब
  • Published by.: Amit Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:30:35 am
Share:

संक्षेप

पंजाब: न्यू एरा पब्लिक स्कूल, मुंडिया कला में सुभाष पोलीटेक्स लिमिटेड के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

विस्तार

पंजाब: न्यू एरा पब्लिक स्कूल, मुंडिया कला में सुभाष पोलीटेक्स लिमिटेड के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई। इस दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य, आंखों और दांतों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। मेडिकल कैंप में एसपीएस हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर जतिन, मनजीत कौर, तेजिंदर सिंह और अमन शर्मा ने बच्चों का जनरल चेकअप किया। वहीं नित्यांता आई हॉस्पिटल, 32 सेक्टर की ओर से डॉक्टर आरजू शर्मा और हरजीत कौर ने बच्चों की आंखों की जांच की। इसके अलावा क्लोव डेंटल क्लिनिक, सराभा नगर की डॉक्टर वंशिका गुप्ता और अजीत कुमार ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

कैंप के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, आंखों की देखभाल और दांतों की स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर सुभाष पोलीटेक्स लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष केजरीवाल विशेष रूप से स्कूल पहुंचे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल साक्षी गुप्ता और दीपक थापर ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान सुभाष केजरीवाल ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ रहने से उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर आधार मिलता है। उन्होंने मेडिकल कैंप में अपनी सेवाएं देने वाले सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने भी कैंप के आयोजन में सहयोग करने वाली सभी चिकित्सा संस्थाओं और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस दौरान राहुल अरोड़ा, प्रतीक वर्मा, मंजू देवी, सपना शर्मा, हरप्रीत कौर, प्रियंका, प्रीति और काजल सहित स्कूल से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। मेडिकल चेकअप कैंप के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित जांच के महत्व का संदेश दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News