Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति का 15वां राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mangi Lal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/08/2026 04:10:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mangi Lal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/08/2026 04:10:26 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति, शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन, आर.पी.ए. रोड, शास्त्री नगर में 15वें राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव, पारितोषिक वितरण, सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

विस्तार

राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति, शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन, आर.पी.ए. रोड, शास्त्री नगर में 15वें राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव, पारितोषिक वितरण, सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाओं, भामाशाहों और विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों का सम्मान कर समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समारोह का शुभारंभ महर्षि भृगुजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने वाली 25 महिलाओं, 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज की प्रतिभाओं, भामाशाहों तथा विभिन्न जिलों से आए अतिथियों को माला, साफा, मोमेंटो, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा महलां के नेतृत्व में किया गया, जबकि सभा की अध्यक्षता सीताराम मलिकपुर ने की। इस अवसर पर महामंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष बबलू भृगुवंशी, मुकेश महलां, सीताराम शर्मा, मुकेश शर्मा जालसू, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, विनोद ढसुक, महावीर धनकोली, महेंद्र जोशी सहित समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालवाड़, विनोद बैराठी, रामजीलाल, विनोद झाग और गिर्राज हंस्तेड़ा ने समाज के विकास, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान जोधपुर जिले के दो मेधावी छात्रों भूपेंद्र जोशी पुत्र टीकम जी बाला सती और दिव्यांशु जोशी पुत्र सुनील जोशी, हरियाढाणा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार टॉपर छात्र-छात्राओं को ₹2100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल यह भी रही कि ₹500 या उससे अधिक का सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान मधुर संगीत के बीच रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, समाज के गणमान्य नागरिकों, भामाशाहों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News