-
☰
राजस्थान: यतीमखाने में सादगी से मनाया जन्मदिन, दिया एकता का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर। मुस्लिम एकता मंच द्वारा धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं डॉ. राजकुमार का जन्मदिन दरगाह स्थित यतीम खाने में सादगी और भाईचारे के माहौल में मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर। मुस्लिम एकता मंच द्वारा धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं डॉ. राजकुमार का जन्मदिन दरगाह स्थित यतीम खाने में सादगी और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के बीच केक काटा गया और सभी ने मिलकर भोजन किया। कार्यक्रम में मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और जयपाल का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ा मानव धर्म है। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया। पूर्व पार्षद मुख्तियार अहमद नवाब,काजी मुनव्वर अली,नवाब हिदायत उल्ला,जहिर अहमद,रईस कुरैशी, नईम खान,इफ्तेखार हुसैन सिद्दीकी,इकबाल खान,हुमायूं खान,अब्दुल अज़ीज़ मुल्तानी,इमरान खान,सैयद नफीस मियां चिश्ती,अकबर हुसैन,मोहम्मद आज़ाद,सैयद गुलज़ार चिश्ती,एहसान मिर्ज़ा,आरिफ हुसैन, मोहम्मद अमजद, हफीज़ खान, यासीन खान सिलावट,रईस अहमद। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर