-
☰
उत्तर प्रदेश: एसपी का चिकासी थाने का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर ने थाना चिकासी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना कार्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना और मैस का बारीकी से अवलोकन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर ने थाना चिकासी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना कार्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना और मैस का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की और अभिलेखों को गहनता से चेक करते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें समय से अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा और ‘मिशन शक्ति’ अभियान को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन, खासकर महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 व पोर्टल cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इसके अलावा थाना प्रभारी चिकासी सहित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीन, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर