Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर दिवाली कप शतरंज प्रतियोगिता के पोस्टर का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया विमोचन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 10:55:23 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 10:55:23 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर में आयोजित होने जा रही दिवाली कप सीनियर एवं अंडर-12 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन जयपुर की उपमहापौर सरोज कंवर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राजा भैया मौजूद रहे।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर में आयोजित होने जा रही दिवाली कप सीनियर एवं अंडर-12 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन जयपुर की उपमहापौर सरोज कंवर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राजा भैया मौजूद रहे। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर चेस अकैडमी की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को वैशाली नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (JDCA) से मान्यता प्राप्त है। आयोजन में वाणी चेस क्लब और जयपुर चेस क्लब का सहयोग भी मिल रहा है।

जयपुर जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर ओपन और अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 59 ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शतरंज एकाग्रता, बौद्धिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अल्फा-1 में पीजी संचालन को लेकर उठे बड़े सवाल, साफ-सफाई और देर रात की गतिविधियों पर कार्रवाई की हुई मांग

उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स के जुर्माने में छूट से लेकर फिटनेस और परमिट तक के होंगे काम 

उत्तर प्रदेश: श्रीचंद शर्मा की दूसरी जीत पर दादरी नगर के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: ABPA के प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रवक्ता यूसुफ खान ने MLC प्रत्याशी कांति सिंह से की मुलाकात, दी बधाई

मध्य प्रदेश: मक्का की फसल चोरी कराने में पुलिस की मिलीभगत का लगा आरोप, एसपी से की गई शिकायत

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 7,395 करोड़ रुपये से मजबूत होंगी 2.55 लाख पंचायतें


Featured News