-
☰
No image found.
राजस्थान: 7 साल से फरार डोडाचूरा तस्कर श्रवण बिश्नोई गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: 7 साल से फरार डोडाचूरा तस्कर श्रवण बिश्नोई गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की कार्रवाई 16/04/2026,कपासन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कपासन ने कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 के एनडीपीएस प्रकरण में 7 साल से फरार चल रहे आरोपी श्रवण बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: 7 साल से फरार डोडाचूरा तस्कर श्रवण बिश्नोई गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की कार्रवाई 16/04/2026,कपासन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कपासन ने कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 के एनडीपीएस प्रकरण में 7 साल से फरार चल रहे आरोपी श्रवण बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभिया ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरवीजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा मय जाप्ते द्वारा वर्ष 2019 के राशमी थाने के 02 क्विंटल 23 किलोग्राम डोडाचूरा के प्रकरण में वांछित आरोपी श्रवण बिश्नोई पिता चोखाराम बिश्नोई निवासी कानावासीया थाना बिलाडा जिला जोधपुर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये जाकर मुखबिर लगाये तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फरार अभियुक्त की पहचान करते हुए उपस्थिति को तस्दीक किया गया और विशेष टीम को भेजा गया, सात साल से पुलिस से छिपते फिर रहे अभियुक्त अभियुक्त श्रवण बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
राजस्थान: शिव महापुराण कथा का छठा दिन, ज्योतिर्लिंग महिमा से गूंजा भक्तिमय वातावरण
हरियाणा: गूंजा नारी शक्ति वंदन, श्रुति चौधरी ने पदयात्रा से भरा जोश
उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
हरियाणा: मदनापुर प्रधान पद उम्मीदवार मेहंदी हसन ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ
उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध
