Contact for Advertisement 9650503773

बिहार: बोधगया की शैक्षणिक यात्रा पर निकले छात्र, पढ़ाई के साथ साथ मिला नया अनुभव

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 12:28:00 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 12:28:00 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज, हिसुआ नवादा के एनसीसी एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गया जी एवं बोधगया का दौरा किया।

विस्तार

बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज, हिसुआ नवादा के एनसीसी एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गया जी एवं बोधगया का दौरा किया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भ्रमण पर रवाना होने से पूर्व महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा, एनसीसी पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार दुबे तथा प्रधान सहायक राजेश कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया।

महाविद्यालय के पीटीआई सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर, बोधगया विज्ञान केंद्र सहित कई ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करता है। इससे छात्रों में जिज्ञासा बढ़ती है, टीम वर्क की भावना विकसित होती है और सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक एवं प्रभावी बनती है।

एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण, जिसे फील्ड ट्रिप भी कहा जाता है, छात्रों को कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया से जोड़ने का माध्यम है। यह उन्हें उनके पाठ्यक्रम से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। विशेष रूप से अपने ऐतिहासिक धरोहर विष्णुपद मंदिर एवं महाबोधि मंदिर का दर्शन कर एवं उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, संगीता देवी तथा अशोक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज, हिसुआ नवादा के एनसीसी एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गया जी एवं बोधगया का दौरा किया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
भ्रमण पर रवाना होने से पूर्व महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा, एनसीसी पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार दुबे तथा प्रधान सहायक राजेश कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया।