Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: गुलाब नगर में पहली बार 263 सामूहिक आयम्बिल तप सम्पन्न, तपस्वियों का हुआ बहुमान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 12:16:39 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 12:16:39 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जोधपुर गुलाब नगर में चातुर्मास 2026 के तहत पहली बार 263 सामूहिक आयम्बिल तप का आयोजन किया गया। तत्वचिंतक प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा एवं प.पू. साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी महाराज आदि ठाणा के सान्निध्य में 11 अगस्त को पार्श्व सभा भवन में दो पारियों में यह धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जोधपुर गुलाब नगर में चातुर्मास 2026 के तहत पहली बार 263 सामूहिक आयम्बिल तप का आयोजन किया गया। तत्वचिंतक प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा एवं प.पू. साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी महाराज आदि ठाणा के सान्निध्य में 11 अगस्त को पार्श्व सभा भवन में दो पारियों में यह धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में 263 तपस्वियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आयम्बिल तप किया। सामूहिक तप के अवसर पर लाभार्थी परिवार की ओर से सभी तपस्वियों का तिलक लगाकर एवं प्रभावना देकर बहुमान किया गया। सामूहिक आयम्बिल तप के लाभार्थियों में श्रीमती सुनीता-राजेंद्र जी, श्वेता-धवल जी, प्रेक्षा-योगेश जी, नेहा-सौरभ जी, आद्विक, नवांश, इनाया, निर्वान और इवांश सहित परिवार के सदस्य शामिल रहे। आयोजन स्मृतिशेष बादामी देवी छगनराज जी सालेचा एवं सेठ गुलाबचंद जी सालेचा परिवार, पचपदरा-जोधपुर की स्मृति में किया गया।

सामूहिक आयम्बिल तप के संयोजक श्री गणपत जी सालेचा रहे, जो गुलाब नगर चातुर्मास-2026 के मुख्य लाभार्थी भी हैं। उनके विशेष प्रयासों से गुलाब नगर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सामूहिक आयम्बिल तप का आयोजन संभव हुआ। आयोजन में 50 धर्मप्रेमी बंधुओं ने तपस्वियों के लिए पुरसगारी की सेवा प्रदान की। वहीं गौतम प्रसादी के रूप में केवल आयम्बिल तप करने वाले तपस्वियों के लिए तैयार भोजन की व्यवस्था की गई। गुलाब नगर चातुर्मास-2026 के अध्यक्ष श्री गौतम जी सालेचा ने गुरुदेव की प्रेरणा से सम्पन्न हुए सामूहिक आयम्बिल तप के सभी तपस्वियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके तप की अनुमोदना की। उन्होंने आयोजन के लाभार्थी परिवार की भी भूरी-भूरी अनुमोदना करते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News