-
☰
No image found.
राजस्थान: पहाड़ी वाले पीर बाबा मेले का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली में प्रतिवर्ष की भांति निकटवर्ती ग्राम भालोजी स्थित श्री पहाड़ी वाले पीर बाबा का विशाल मेले व भण्डारे का आयोजन मंगलवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली में प्रतिवर्ष की भांति निकटवर्ती ग्राम भालोजी स्थित श्री पहाड़ी वाले पीर बाबा का विशाल मेले व भण्डारे का आयोजन मंगलवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, संजना चौधरी, सोनू शर्मा, भावना भाटी आदि कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं विषाल भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालूओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित भव्य मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की। सरपंच कृष्ण कुमार व डॉ. महेन्द्र चंदेला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़ी वाले पीर बाबा के मेले में हजारों की संख्या में भक्तों ने पीर बाबा के दर्शन कर मन्नते मांगी व प्रसादी प्राप्त की। संचालन एड. राजेश यादव ने किया। इस दौरान सत्यवीर मीणा, विक्रम रावत, एड. मनोज चौधरी, एड. सीताराम गुर्जर, दीपक गुर्जर, हनुमान मीणा, सांवलराम गुरुजी, एड. दिनेश अग्रवाल, सींगाराम पंच, विशम्भर यादव, एड. बदलूराम, एड. सत्यवीर गुर्जर, गोकुल मैनेजर, धोलाराम यादव, सुरेंद्र, मनोज, अखिलेश यादव, अशोक, सुलतान, बदलू जाट, विशम्बर यादव, हेमाराम यादव, गुलझारी लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
