-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 5 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में बिजली और पानी के लिए तरसे ग्रामीण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव वार्ड नं. 3 डुमरडीहा फीडर में बीते शनिवार को तेज आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव वार्ड नं. 3 डुमरडीहा फीडर में बीते शनिवार को तेज आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तभी से कई घरों में अंधेरा पसरा हुआ है.उमस भरी गर्मी के मौसम में बिजली न आने से उपभोक्ता बेहाल है। गर्मी से बिलबिलाये ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को जले हुए 5 दिन बीत गया है। विद्युत विभाग के आला-अफसरों से इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी गई है। परंतु आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली और पानी की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं,बावजूद इसके बिजली विभाग मुकदर्शक बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर लापरवाही जारी है। बिजली न होने से पेयजल, शौचालय और अन्य दैनिक ज़रूरतें प्रभावित हुई हैं। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण काम नहीं कर रहे हैं, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण लाल केश्वर, कमलेश कुमार, मोहनदास बनवारी लाल, जीवधन प्रसाद उर्फ बच्चा, रामविलास, मुन्नीलाल, उमेश कुमार, निर्मल प्रसाद,अरुण कुमार, विनय कुमार व संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना क्षेत्र के लाइनमैन सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को दी गई है तथा मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन विभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद 18052608289 UPPCL संख्या की पुष्टि हुई है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
