Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्रकार एकता का दिखा दम, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 04:08:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:08:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में  बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में  बुधवार को मढ़ीनाथ स्थित वरिष्ठ पत्रकार राहुल सक्सेना के आवास पर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि रविंद्र मिश्रा ने सदैव पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी है और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज और अधिक बुलंद हुई है।

इस मौके पर बरेली जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की, निवास यादव आईएनए न्यूज, अजय प्रताप हिंदुस्तान, भीम मनोहर एबीपी न्यूज, राहुल सक्सेना युवा हस्ताक्षर/भारत समाचार लाइव, हसीन दानिश जन माध्यम, विकल्प कुर्रेशिया न्यूज-18 लोकल, रजनेश श्रीवास्तव इंडिया 24, प्रदीप सक्सेना बरेली की हलचल, रविंदर सिंह जन माध्यम और सक्षम सक्सेना सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को और सशक्त करने का संकल्प लिया।