Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नारेहड़ा ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे निर्माण जल्द पूरा करने की करी मांग 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 13/03/2026 01:07:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:07:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा में कुचामन-अलवर स्टेट हाईवे की दुर्दशा सुधारने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा में कुचामन-अलवर स्टेट हाईवे की दुर्दशा सुधारने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। इसको लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम एडीएम ओमप्रकाश सहारण को ज्ञापन सौंपा। जिस पर एडीएम ने आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट अधिकारी दिनेश विश्नोई से बात की एवं जनभावनाओं को देखते हुये ग्राम नारेहड़ा में एक साईड अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पुरा करवाने के निर्देश दिये। जिस पर प्रोजेक्ट अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह में कार्य शुरू किये जाने की बात कही। सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि स्टेट हाईवे की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

 

वर्ष 2024 में ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय आरएसआरडीसी के अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार व डीएसपी की मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ था कि टेण्डर स्वीकृति से 10 दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा, लेकिन आज 02 साल बाद भी स्थिति जस की तस ही बनी हुई है। उस समय तत्कालीन जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल द्वारा सड़क के निर्माण के लिये आवश्यक कदम उठाए गये और सड़क का कार्य तो प्रारंभ कराया गया।

 

किन्तु वर्तमान स्थिति यह है कि अभी तक केवल एक साईड की सड़क ही बनाई गई है, जबकि दूसरी साईड का हिस्सा अभी भी गहरे गड्ढों में तब्दील होकर खंडित अवस्था में पड़ा हुआ है, जिससे आमजन, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त इस स्टेट हाईवे पर जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां लगातार मिट्टी और धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने नारेहड़ा में दूसरी लाईन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने, जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है वहां नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जायें, ताकि धूल-मिट्टी से आमजन को राहत मिल सके व सड़क की वर्तमान खराब स्थिति को देखते हुये शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूर्ण कराया जायें, यदि एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर से आन्दोलन किया जायेगा। इस दौरान पंच भागीरथ गुर्जर शुक्लावास, जोधपुरा संघर्ष समिति के सचिव कैलाश यादव, भूपसिंह धानका, सतपाल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।


Featured News