Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अजमेर में नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, वार्ड 13, 14 और 15 में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 10:07:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:07:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आगामी अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विस्तार

राजस्थान: आगामी अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही वार्डों में आमजन से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और मांगों को सामने लाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीसीसी सचिव मुख्तियार अहमद नवाब, नवाब हिदायतउल्लाह, इफ्तेखार सिद्दीकी, मोहम्मद आज़ाद, अकबर हुसैन, शाहनवाज़ लजवान, अहसान मिर्ज़ा, रिज़वान हुसैन एवं नवाज़ खान उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने पर भी सहमति जताई।
बैठक में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को मजबूत किया जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News