Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: चारागाह और सरकारी भूमि आवंटन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की करी मांग

- Photo by : social media

  Published by: Pappu Lal Sharma ,   Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 03:24:57 pm Share:
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 03:24:57 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने शाहपुरा एवं बनेड़ा क्षेत्र में सरकारी और चारागाह भूमि के कथित अनियमित आवंटन एवं अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

राजस्थान: शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने शाहपुरा एवं बनेड़ा क्षेत्र में सरकारी और चारागाह भूमि के कथित अनियमित आवंटन एवं अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। रेगर ने आरोप लगाया कि जयपुर-केकड़ी फोरलेन मार्ग के निकट स्थित लगभग 20 बीघा चारागाह भूमि के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई। उनका दावा है कि भूमि का बाजार मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये है तथा मामले में सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया।


ज्ञापन में राजस्व, विद्युत, नगर पालिका एवं सहकारिता विभाग के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही बनेड़ा उपखंड के अरनिया रासा क्षेत्र की पंचायत भूमि एवं बेरा पंचायत की श्मशान भूमि से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग रखी गई। रेगर ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव शंकरलाल गाडरी, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन, सुनील मिश्रा, अनिल कोगटा, सत्यनारायण सुवालका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।