-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ हुआ केस दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में नदोसी गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका मोहल्ले के रहने वाले रामकिशोर पुत्र ओमकार से पहले परिचय था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने पास सुरक्षित कर लिए थे। अब आरोपी कथित तौर पर एक सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से महिला के पति सहित अन्य लोगों को वे फोटो और वीडियो भेजकर उन्हें वायरल कर रहा है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और अश्लील फोटो-वीडियो लगातार वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उसके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, बचाने आई स्टाफ नर्स भी हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: 'एक मुट्ठी अनाज' अभियान के तहत अमावस्या पर भव्य भंडारा, सेवा और समरसता का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कारतूस भी किया बरामद
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, घनश्याम सिंह ने किया नामांकन
राजस्थान: चारागाह और सरकारी भूमि आवंटन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की करी मांग
