Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश: 'एक मुट्ठी अनाज' अभियान के तहत अमावस्या पर भव्य भंडारा, सेवा और समरसता का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 05:12:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 05:12:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संचालित सेवा एवं समर्पण के अभियान "एक मुट्ठी अनाज" के अंतर्गत अमावस्या के पावन अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, निकट पीतल बस्ती रोडवेज, मुरादाबाद में मासिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संचालित सेवा एवं समर्पण के अभियान "एक मुट्ठी अनाज" के अंतर्गत अमावस्या के पावन अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, निकट पीतल बस्ती रोडवेज, मुरादाबाद में मासिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया तथा समाज में सेवा, समरसता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्वप्रथम भगवान दक्षिण मुखी हनुमान जी को सात्विक राजमा-चावल का भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना एवं धार्मिक वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहन सक्सेना ने कहा कि "एक मुट्ठी अनाज" अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार को सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन अथवा प्रतिमाह एक मुट्ठी अनाज समाज सेवा के लिए समर्पित करे, तो कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं रहेगा। यह अभियान केवल अन्नदान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में एकता, आत्मीयता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ समस्त हिन्दू समाज को संगठित, सुरक्षित, सम्मानयुक्त एवं समृद्ध बनाने का संकल्प भी दोहराया तथा सभी से सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अर्पित सक्सेना, सुरेश गुप्ता, शरद रस्तोगी, विजय शर्मा, इशांक भारद्वाज, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, गोविंद सिंह, रोहित भटनागर, अनुज आर्य, निशांत सैनी, मोनू वर्मा, सुनील वर्मा, देवांश सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन एवं सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की आरती में भाग लिया तथा आगामी अमावस्या पर भी अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने समाज के सभी वर्गों से इस जनसेवा अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सेवा, संगठन और संस्कार ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं।