-
☰
राजस्थान: अग्रवाल चौधरी संगठन का 68वां वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बा के अग्रवाल चौधरी संगठन समिति का 68 वॉं वार्षिक अधिवेशन समारोह बुधवार को स्थानीय श्रीराम भवन परिसर में अग्रवाल चौधरी समाज के पूर्वज सहसमल चौधरी व कुल देवी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बा के अग्रवाल चौधरी संगठन समिति का 68 वॉं वार्षिक अधिवेशन समारोह बुधवार को स्थानीय श्रीराम भवन परिसर में अग्रवाल चौधरी समाज के पूर्वज सहसमल चौधरी व कुल देवी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दो वर्षों में दिवंगत हुये समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नवीन कार्यकारणी का गठन व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सभापति बजरंग शरण, अध्यक्ष भारत बंसल, संरक्षक पुष्करमल चौधरी, विशिष्ठ अतिथि श्रीराम सभा समिति अध्यक्ष अनिल शरण की उपस्थिति में मंत्री दीपक बंसल ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष अमित कुमार बंसल ने आय-व्यय का ब्यौरा व मोक्ष धाम विकास समिति अध्यक्ष उत्तम गुप्ता ने समिति के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष भारत बंसल ने गत दो वर्षों में किये गये सहयोग के लिये सभी समाज बंधुओं का आभार जताया। अधिवेशन में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को समाजसेवी व भामाशाह गोपाल बंसल द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। समाज के लोगों से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राकेश खजांची, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, मंत्री दीपक बंसल, सहमंत्री नितेश गुप्ता (डिम्पल) को बनाया गया तथा एड. योगेश शरण बंसल, प्रमोद बंसल, सुभाष बंसल, राजेश गुप्ता, संदीप बंसल, अमरनाथ बंसल को सदस्य के रूप में कार्यकारणी में शामिल किया गया। वहीं मोक्ष धाम विकास समिति की नवीन कार्यकारणी का भी गठन किया गया। जिसमें गोपाल बंसल को अध्यक्ष व राजेश गुप्ता, अमित कुमार बंसल, एड. योगेश शरण बंसल, सुभाष बंसल को चुना गया। अन्त में सभापति बजरंग शरण बंसल ने धन्यवाद व आभार जताते हुये अधिवेशन का समापन किया। इस दौरान किशन शरण, राजेंद्र बंसल, गोविंद शरण बंसल, दशरथ बंसल, जितेन्द्र चौधरी, प्रेम बंसल, अनुप बंसल, विनित बंसल, अंचल बंसल, सुरेंद्र बंसल, राजेश बंसल, पवन बंसल, राजेंद्र बंसल, प्रह्लाद बंसल, अमित बंसल, शंकर बंसल, पूरण बंसल, योगेश गुप्ता, डॉ. महेश अग्रवाल, केदार बंसल, महेश बंसल, अनुराग बंसल सहित बड़ी सख्यां में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन योगेश शरण बंसल ने किया।