-
☰
No image found.
राजस्थान: भाकरोद में प्रशासन की पहल से वर्षों पुराना बंद रास्ता खुला, ग्रामीणों को मिली राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाकरोद में लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता आपसी समझाइश से खुलवाया गया।
विस्तार
राजस्थान: कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाकरोद में लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता आपसी समझाइश से खुलवाया गया। नागौर तहसीलदार नरसिंह टाक ने बताया कि उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के आदेशों की पालना में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खसरा संख्या 2174/1825 गैर मुमकिन रास्ता से अतिक्रमण हटाने के लिए दोनों पक्षों को समझाइश की गई, जिस पर आपसी सहमति बन गई। इसके बाद मौके पर अवरोध हटाकर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान भाकरोद निरीक्षक (भू अभिलेख) किशनदान एवं पटवारी राम प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर से CM ने बढ़े मानदेय का किया शुभारंभ, कन्नौज में भव्य कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान: बाइक चोर नाबालिग गैंग का भंडाफोड़, 15 मोटरसाइकिल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: भरोसे का हुआ कत्ल, बेटे ने संपत्ति के लालच में 65 वर्षीय महिला की हत्या
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
