Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छज्जे के विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/08/2026 04:12:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/08/2026 04:12:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में छज्जा निकालने के विवाद के दौरान हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में छज्जा निकालने के विवाद के दौरान हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला 25 मई 2026 का है। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम जाम में पड़ोसी परिवारों के बीच छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस संबंध में वादी कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मारपीट के दौरान कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण प्रसाद उर्फ लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर विवेचक उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर ने मुकदमे में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस (हत्या) की बढ़ोतरी कर दी। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चुरई चौराहा से घटना में वांछित आरोपी अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 25 मई को छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी कुंवरपाल के परिवार से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने मौके पर पड़ी एक फंटी (लकड़ी का टुकड़ा) उठा ली थी। मारपीट में लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह गिरफ्तारी के डर से लगातार इधर-उधर छिपता फिर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। मीरगंज पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News