-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चंबल एक्सप्रेस में 3 करोड़ का सोना लूटने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 1.15 करोड़ का सोना बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चंबल एक्सप्रेस में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) का अधिकारी बनकर करीब तीन करोड़ रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह में शामिल बरेली के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चंबल एक्सप्रेस में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) का अधिकारी बनकर करीब तीन करोड़ रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह में शामिल बरेली के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बारादरी थाना क्षेत्र का रहने वाला राहुल मौर्य एक फार्मेसी कंपनी में एरिया मैनेजर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से 880 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है। उसके पास करीब 2.006 किलो सोना था। इसी दौरान आरोपियों ने खुद को डीआरआई अधिकारी बताया और कर्मचारी को कार्रवाई तथा जेल भेजने का डर दिखाया। आरोपियों ने कारोबारी के घर छापेमारी कराने की धमकी भी दी। इसके बाद कर्मचारी से सोना और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस सोने की कीमत करीब 2.92 करोड़ रुपये बताई गई थी। मामले में 24 अक्टूबर को भभुआ रोड रेल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
भभुआ रोड स्टेशन पर बनाया था शिकार यह वारदात अक्टूबर में बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। बरेली के सराफा कारोबारी संजय कुमार खंडेलवाल की फर्म संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी संजीव चौहान कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस के जरिए बरेली लौट रहा था।
पहले तीन आरोपी पकड़े गए, अब राहुल तक पहुंची पुलिस मामले की जांच के लिए बिहार रेल पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। तकनीकी साक्ष्यों और बरेली पुलिस की मदद से शुरुआती कार्रवाई में रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद हुए थे। उस समय राहुल मौर्य और धर्मेंद्र पटेल को मुख्य फरार आरोपियों में शामिल बताया गया था। अब राहुल की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
