-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बस स्टैंड कस्बा अफजलगढ़ में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बस स्टैंड कस्बा अफजलगढ़ में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को घरेलू हिंसा, मारपीट एवं उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा बालिकाओं को छेड़छाड़, मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने और अश्लील संदेश भेजने जैसी घटनाओं की शिकायत करने के प्रति जागरूक किया गया। साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को अपनी समस्याओं के संबंध में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला हेल्पलाइन — 181 वूमेन पावर लाइन — 1090 आपातकालीन पुलिस सेवा — 112 स्वास्थ्य सेवा — 10 एंबुलेंस सेवा — 108 चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098 साइबर क्राइम हेल्पलाइन — 1930 बिजनौर पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
