-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेत की मेड़ पर बनी दीवार ढहाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव रानापुर में खेत की मेड़ पर बनाई गई दीवार को लेकर विवाद हो गया। महिला ने पड़ोसी परिवार पर दीवार ढहाने, विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव रानापुर में खेत की मेड़ पर बनाई गई दीवार को लेकर विवाद हो गया। महिला ने पड़ोसी परिवार पर दीवार ढहाने, विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानापुर निवासी ऊमेस देवी पत्नी सुभाष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने खेत की मेड़ पर दीवार बनवाई थी। आरोप है कि पड़ोसी कलुवा पुत्र हरपाल, उसके बेटे रोहित और दीपांशु, पत्नी दया तथा रेखा पत्नी सुरेंद्र दीवार को लेकर उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 18 नवंबर को उक्त लोगों ने एकराय होकर दीवार ढहा दी। महिला का आरोप है कि उसने दीवार तोड़ने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान टेकचंद सिंह के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दीवार तोड़ दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष द्वारा उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस में शिकायत पत्र के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
