Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती सीआरओ ने सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 10/10/2026 03:03:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 10/10/2026 03:03:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती त्योहारों के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तोरण द्वार, नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती त्योहारों के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तोरण द्वार, नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्माणाधीन तोरण द्वार के ऊपरी हिस्से में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। इसके लिए वह टेलीहैंडलर मशीन पर चढ़कर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान आमजन के आवागमन में बाधा नहीं आनी चाहिए। नाले की खुदाई से निकलने वाले मलबे का समय पर निस्तारण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्य राजस्व अधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कूड़ा गाड़ियों और सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए त्योहारों के दौरान नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, नगर पालिका की टीम और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।