Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/10/2026 04:58:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/10/2026 04:58:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: थांदला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत थांदला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: थांदला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत थांदला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ, नई दिल्ली की थांदला शाखा के सहयोग से एस.एम.एस. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वडोदरा की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 376 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, समाजसेवी ओम भट्ट, नगीनलाल शाहजी, क्रांति वैद्य, कमलेश दातला, प्रकाश परमार, एसडीओ भास्कर गाचले सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर लोगों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की बात कही। शिविर में एस.एम.एस. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वडोदरा के डॉ. कमलेश वैष्णव, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. हीरल, डॉ. पृथ्वीराज सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी और हृदय रोग सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को भी राहत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड और अन्य मेडिक्लेम योजनाओं के पात्र मरीजों के ऑपरेशन नियमानुसार निःशुल्क किए जाएंगे, जबकि अन्य मरीजों को रियायती दरों पर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के समापन पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने चिकित्सकों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महेश नागर, आशुतोष राठौड़, शांतिलाल सोलंकी, प्रियांशु बबेरिया, आश्रम संचालक अनिल शास्त्री, प्रवीण भाटी, दिलीप राठौर, मनोज गोस्वामी और सुशील शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश वसुनिया ने किया, जबकि विश्वास सोनी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।