-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डॉ. खुशबू सिंह ने IBA के उपाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य पद से दिया इस्तीफा, महिला सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर करेंगी काम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. खुशबू सिंह ने इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के उपाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. खुशबू सिंह ने इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के उपाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह राष्ट्रहित, उद्यमियों के हित और विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर काम करना चाहती हैं। डॉ. खुशबू सिंह IBA की संस्थापक सदस्यों में शामिल रही हैं और पिछले करीब दो वर्षों से संस्था के लिए कार्य कर रही थीं। उन्होंने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस यात्रा को यादगार बताया। अपने निर्णय के बारे में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के कार्यों को अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। वह लंबे समय से भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं और अब इस दिशा में अपने प्रयासों को और विस्तार देना चाहती हैं। डॉ. सिंह के अनुसार, कई महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को सरकार की लाभकारी योजनाओं, विभिन्न प्राधिकरणों और सरकारी विभागों की सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता है। उनका लक्ष्य इन योजनाओं का लाभ सीधे जमीनी स्तर पर हर उद्यमी, विशेषकर महिला उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वह IBA से अलग होकर अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित, उद्यमी हित और महिला हित में अधिक प्रभावी ढंग से लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने भविष्य में भी इन क्षेत्रों में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार
