-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि से पहले मंदिरों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिरों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिरों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि आगामी 11 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू होने जा रहा है। इस दौरान महानगर के विभिन्न देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों पर विशेष साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कई मंदिरों के आसपास गंदगी और जलभराव की समस्या के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका असर विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। उन्होंने नवरात्रि से पहले विशेष सफाई अभियान चलाने और पर्व के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। ज्ञापन में काली माता मंदिर, मनोकामना मंदिर, लाइनपार स्थित दुर्गा मंदिर, रामगंगा विहार का शिव शक्ति मंदिर, नवीन नगर का दुर्गा मंदिर, हरथला का बस्ती माता मंदिर, कटघर स्थित डिप्टी साहब का मंदिर, 84 घंटा मंदिर, झारखंडी मंदिर और रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम नवरात्रि से पहले इन मंदिरों और श्रद्धालुओं के मार्गों पर सफाई व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
हरियाणा: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मध्य प्रदेश: थांदला में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 376 मरीजों को मिला उपचार
