Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर का हुआ निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 01:01:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 01:01:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और पुरानी बस्ती स्थित कडर मंदिर का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और पुरानी बस्ती स्थित कडर मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के आसपास, मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग, श्रावण मेले, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, यातायात, अग्निशमन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News