-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वीर सावरकर जयंती पर वृद्धाश्रम लंगरपुर में गरिमामय कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के जनपद गाजीपुर में वीर सावरकर जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम लंगरपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के जनपद गाजीपुर में वीर सावरकर जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम लंगरपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर-सेटी के पूर्व निदेशक विनोद शर्मा रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, समाज सुधारक और अद्भुत क्रांतिकारी थे। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए असाधारण त्याग और संघर्ष किया। श्री शर्मा ने कहा कि सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का दायित्व है कि वह वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सम्मान सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लें और उनके प्रति संवेदनशील बनें। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के लेखाकार मनोज कुमार ने किया, जबकि विषय प्रवर्तन संस्था की वार्डेन ज्योत्सना द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता नंद किशोर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन संघर्ष, साहित्यिक योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को फल एवं उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में रंजीत प्रजापति (पूर्व युवामंडल अध्यक्ष), जनार्दन (जिलाध्यक्ष मजदूर संघ), अभिमन्यु, प्यारेलाल (समाजसेवी) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पिछले एक सप्ताह से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अनुभवात्मक कार्यक्रम में भाग ले रहे स्वयंसेवकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन राजीव कुमार (पूर्व एनवाईवी) द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
