-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री के आदर्श अपनाने का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान समय में सभी को महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। आमजन की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचते हैं तो उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए भी जीवन में सादगी और जनसेवा की भावना बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए और उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास करना चाहिए। समाज में विविधता के बावजूद एकता की भावना को मजबूत करना सभी का उद्देश्य होना चाहिए। गांधी कला भवन में किया पौधरोपण कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी गांधी कला भवन पहुंचीं। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांधी कला भवन परिसर में आम का पौधा लगाया। इस दौरान जीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी, हिमांशु कुमार, हरि ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. काजी अनवार हुसैन ने किया।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
