-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कंपनी का सरिया चोरी कर बेचने के आरोप में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, नौ बंडल हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती में गैलेंट कंपनी का सरिया ट्रक से रास्ते में उतारकर बेचने के मामले का हर्रैया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती में गैलेंट कंपनी का सरिया ट्रक से रास्ते में उतारकर बेचने के मामले का हर्रैया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के नौ बंडल गैलेंट ब्रांड सरिया, 11 हजार रुपये नकद और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, गोरखपुर गैलेंट इस्पात लिमिटेड कंपनी के एचआर की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को हर्रैया थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंपनी के कुछ ट्रक चालक रास्ते में लदे हुए सरिया को उतारकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर कथित मिलीभगत से बेच रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रक संख्या UP41AT6337 सामने आया। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हरिओम तिवारी और खलासी रोहित तिवारी ने बिहरा के सामने स्थित आरके ट्रेडर्स के संचालक रामकेवल वर्मा, उसके बेटे रत्नेश वर्मा और शनि निषाद के साथ मिलकर नौ बंडल सरिया दुकान के सामने उतारे थे। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे बिहरा-सेमरहिया मोड़, कस्बा महाराजगंज स्थित आरके ट्रेडर्स के पास संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान हरिओम तिवारी, रोहित तिवारी और दुकान संचालक रामकेवल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से नौ बंडल सरिया, 11 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम तिवारी निवासी जयराम तिवारी पुरवा, थाना करनैलगंज, गोंडा, रोहित तिवारी निवासी मदारपुर, थाना करनैलगंज, गोंडा और रामकेवल निवासी तेनुआ, थाना हर्रैया, बस्ती शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गैलेंट कंपनी गोरखपुर से सरिया लेकर अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूटरों तक पहुंचाते थे। पुलिस का कहना है कि खर्च निकालने के लिए ट्रक में लदे सरिया में से कुछ बंडल निकालकर दुकानों पर बेच दिए जाते थे। पुलिस के अनुसार, नौ बंडल सरिया उतारने के बदले आरोपियों को 11 हजार रुपये मिले थे। मामले में रत्नेश वर्मा और शनि निषाद फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरिओम तिवारी के खिलाफ गोंडा के कोतवाली नगर थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
