Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/10/2026 04:21:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:21:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में कुल 2,237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला, जिसमें पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 1,301 तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयो

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में कुल 2,237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला, जिसमें पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 1,301 तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण किया। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया एवं उनके प्रेरणादायी संबोधन को सुना गया।मा० मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी छात्र धनाभाव के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे। हर छात्र को पढ़ने का अवसर मिले, एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिले और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।"

बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए तथा उनसे संवाद कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त अवसर पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।