-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस की पहल से 3 साइबर ठगी पीड़ितों को मिली राहत, ₹29,635 की रकम करी वापस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी के शिकार तीन लोगों को पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयासों से पीड़ितों के खातों में कुल 29,635.49 रुपये वापस कराए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी के शिकार तीन लोगों को पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयासों से पीड़ितों के खातों में कुल 29,635.49 रुपये वापस कराए गए हैं। शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी राम वशिष्ट और उनकी टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर पीड़ितों की रकम वापस कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस के मुताबिक, दरियाबाद निवासी सितारा खातून के मोबाइल को हैक कर 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, जिसमें से 20 हजार रुपये वापस कराए गए। वहीं, केसारी निवासी फरीदुद्दीन को पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो देखने के मामले में कार्रवाई की धमकी दी गई और उनसे 66,700 रुपये की ठगी की गई। इस मामले में 7,322.49 रुपये वापस कराए गए। इसी तरह बिगरा अव्वल निवासी मोहनलाल से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 22,500 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस प्रकरण में 2,313 रुपये की वापसी कराई गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में MRM पोर्टल और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक राम वशिष्ट, कांस्टेबल अनुज कुमार, ऋषिकेश यादव, हर्ष सिंह राजकुमार और महिला रिक्रूट कांस्टेबल एकता सिंह शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही OTP, UPI PIN, ATM/CVV और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक खोलने से बचें।
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत हाईवे के गड्ढे से बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरकर महिला की मौत
मध्य प्रदेश: भाण्डेर पुलिस ने जुए के फड़ पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹3,150 बरामद
उत्तर प्रदेश: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया सामूहिक सहभोज
