-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बकरीद पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नमाज, डीएम-एसपी रहे मौजूद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा बकरीद के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेश्वरगंज चौराहा स्थित मस्जिद पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा बकरीद के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेश्वरगंज चौराहा स्थित मस्जिद पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा स्वयं मौके पर मौजूद रहे। नमाज स्थल पर प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मिल-जुलकर मनाना ही हमारी परंपरा है। इस दौरान अधिकारियों ने नमाज में शामिल हुए बच्चों को चॉकलेट वितरित कर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं भी दीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को खुशी, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई, जिससे नमाज सकुशल सम्पन्न हो सकी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देव सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शहर एवं ग्रामीण, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और प्रशासन ने लोगों से आगे भी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
