-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम में माहवारी जागरूकता पर विशेष संवाद हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के जनपद गाजीपुर में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कम्फर्ट इन शुभ्रा होटल, महुआबाग में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के जनपद गाजीपुर में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कम्फर्ट इन शुभ्रा होटल, महुआबाग में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी Menstruation से जुड़ी सामाजिक चुप्पी को तोड़ना, झिझक समाप्त करना तथा इस विषय पर खुलकर संवाद को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान माहवारी स्वच्छता, किशोरियों का स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा समाज में प्रचलित भ्रांतियों और मिथकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आज भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनेक किशोरियां सही जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक संकोच का सामना कर रही हैं। ऐसे में जागरूकता, सुरक्षित साधनों का उपयोग, संतुलित आहार और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच अत्यंत आवश्यक है। संवाद सत्र के दौरान किशोर-किशोरियों एवं युवा लीडरों ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए और माहवारी से जुड़े मिथकों एवं चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर किशोर-किशोरी लीडर नीतू, अंजली, उम्मे साहिबा, पूजा, पूजा राजभर, चंदन एवं प्रिंस ने अपने अनुभवों के माध्यम से दिया। कार्यक्रम में महिला चिकित्सक डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रीति पाल (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) द्वारा विशेष स्वास्थ्य सत्र आयोजित किया गया, जिसमें माहवारी क्या है, स्वच्छता, पोषण, दर्द, अनियमितता एवं आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही “झिझक छोड़ो, खुलकर पूछो” प्रश्न मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिला। इस अवसर पर “महीने के वो 5 दिन” विषय पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया, जिसमें माहवारी के दौरान किशोरियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। वहीं आशा, अर्चना, श्वेता, जीनत, अंजू एवं अंजली राजभर द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि “हमारी बेटियां, हमारा गौरव” कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान, शिक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। जागरूक और आत्मनिर्भर किशोरियों के माध्यम से ही स्वस्थ एवं समानतापूर्ण समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारीगण, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियां उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से निदेशक शमीम अब्बासी, कार्यक्रम प्रबंधक अर्शी, असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन सहित कई सदस्य मौजूद रहे। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता से संबंधित जागरूकता सामग्री वितरित की गई तथा सभी को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
