Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ₹182.30 करोड़ गन्ना बकाया को लेकर किसानों का प्रदर्शन, शुगर मिल और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 01/08/2026 03:56:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 01/08/2026 03:56:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज सैकड़ों किसानों ने गन्ना समिति, बहेड़ी से तहसील परिसर तक विशाल पैदल मार्च निकालकर केसर शुगर मिल प्रबंधन एवं प्रशासन की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज सैकड़ों किसानों ने गन्ना समिति, बहेड़ी से तहसील परिसर तक विशाल पैदल मार्च निकालकर केसर शुगर मिल प्रबंधन एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में यूनियन के झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर किसानों ने गन्ना समिति से तहसील तक पैदल मार्च करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने आरोप लगाया कि केसर शुगर मिल पर किसानों का ₹182.30 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया है, जिसके भुगतान के लिए दिनांक 26 मई 2025 को आरसी (RC) जारी हो चुकी है। इसके बावजूद कथित रूप से तहसील प्रशासन एवं सब-रजिस्ट्रार की मिलीभगत से मिल की संपत्तियों के अवैध बैनामे कर किसानों के हितों के साथ गंभीर अन्याय किया गया है।यूनियन ने मांग की कि आरसी जारी होने के बाद किए गए सभी संपत्ति हस्तांतरणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी मिल प्रबंधन, संबंधित अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा किसानों का ₹182.30 करोड़ गन्ना मूल्य ब्याज सहित शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पूरे प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने किया।प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी नितिन सिरोही, प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर बाबा, प्रदेश मुख्य महासचिव शाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव इरशाद अहमद, जिला अध्यक्ष (ऊधम सिंह नगर) अमित चौधरी, जिला सचिव (ऊधम सिंह नगर) आनंद सिंह कालसी, जिला अध्यक्ष छात्र संघ आयुष गंगवार, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बेनीवाल (सोनू), तहसील सचिव फुरकान अहमद सहित प्रदेश, जिला एवं तहसील की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।इसके अतिरिक्त अंकुश चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, चरण सिंह, अनिल गंगवार, गुड्डू भाई, जावेद, वाहिद भाई, विनोद ठाकुर सहित भारी संख्या में किसान साथियों ने प्रदर्शन में भाग लेकर किसानों की एकजुटता का परिचय दिया प्रशासन को दो 

टूक चेतावनी भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केसर शुगर मिल के ₹182.30 करोड़ गन्ना बकाया भुगतान, आरसी के बाद हुए कथित अवैध बैनामों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध मुकदमा, गिरफ्तारी तथा किसानों को ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले हजारों किसान तहसील परिसर, बहेड़ी में उग्र धरना एवं घेराव करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।यूनियन नेताओं ने कहा—किसान अब अपना हक मांगने नहीं, लेकर रहेगा।यदि प्रशासन ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया, तो 15 अगस्त को तहसील परिसर किसान शक्ति का इतिहास देखेगा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने दोहराया कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जब तक किसानों को उनका पूरा बकाया एवं न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर रुकेगा नहीं।


Featured News