Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पति पर देह व्यापार कराने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/08/2026 03:39:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/08/2026 03:39:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में प्रेम विवाह कर जिस पति के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर पत्नी ने ऐसा आरोप लगाया है जिसने पुलिस को भी जांच के लिए मजबूर कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में प्रेम विवाह कर जिस पति के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर पत्नी ने ऐसा आरोप लगाया है जिसने पुलिस को भी जांच के लिए मजबूर कर दिया। महिला का आरोप है कि पति घर में लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था और बाद में उस पर भी इसी धंधे में उतरने का दबाव बनाने लगा। हद तब हो गई जब जान बचाने के लिए उसे अपनी मासूम बेटी को लेकर मायके भागना पड़ा। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 फरवरी 2019 को उसने अपनी पसंद से तिलक कॉलोनी निवासी अंकुश से प्रेम विवाह किया था। परिवार ने शादी में सोना-चांदी, बाइक, कार और एक मकान तक दिया था। शादी के एक साल बाद बेटी का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार पूरी तरह 
बदल गया। 

मायके से पैसे लाने का बनाता था दबाव

महिला का आरोप है कि पति कोई काम स्थायी रूप से नहीं करता था। कभी नौकरी करता तो कुछ ही दिनों में छोड़ देता। घर का खर्च चलाने के बजाय वह लगातार पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। जब उसने मायके से रुपये मंगाने से इनकार कर दिया तो पति ने घर को जुआ और शराब का अड्डा बना लिया। 

बेटी के सामने करता था मारपीट और प्रताड़ित

पीड़िता का कहना है कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। कई बार छोटी बेटी के सामने ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उसने ससुराल पक्ष से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पहले भी उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन समझौता कराकर मामला खत्म करा दिया गया। 

घर में लड़कियां लाकर कराता था देह व्यापार

महिला ने आरोप लगाया कि पति अपने साथियों के साथ घर में लड़कियां लाता था और उनसे देह व्यापार कराता था। इसके बदले वह रुपये लेता था। आरोप है कि बाद में उसने पत्नी पर भी देह व्यापार में उतरने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर वह अपनी मासूम बेटी को लेकर ससुराल छोड़ मायके चली आई और एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। 

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश नैन ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News