-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए 3 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी एवं ससम्मान विदाई आज दिनांक 31.07.2026 को जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी एवं ससम्मान विदाई आज दिनांक 31.07.2026 को जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर कुल 03 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से उनके दीर्घ सेवाकाल के अनुभवों एवं कार्यकाल के संस्मरणों पर आत्मीय संवाद किया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति-पत्र, शाल, स्मृति-चिन्ह एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस परिवार से उनका संबंध सदैव बना रहेगा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भावभीनी एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण- 1. उ0नि0ना0पु0 श्री त्रिभुवन सिंह निवासी रतनपुर पोस्ट पलिया थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ (अधिवर्षता आयु पूर्ण) । 2. उ0नि0ना0पु0 कृष्ण कान्त मिश्र निवासी झंगटौर पोस्ट बीजापुर झंगटौर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया (अधिवर्षता आयु पूर्ण) । 3. उ0नि0ना0पु0 श्री जोखन प्रसाद राय निवासी नकनही पोस्ट अहिरौली बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर (अधिवर्षता आयु पूर्ण) ।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
