-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कियामत पुत्र न्याज उर्फ नियाज अहमद, निवासी कपरियाडीह, थाना धोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। वह थाना धनघटा में दर्ज मु0अ0सं0 337/2023, धारा 3(1)/2(ख)(17) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पर पुलिस की ओर से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नेतवापुर चौराहे के पास हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार सोमवार को धनघटा पुलिस टीम अपराधियों और वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान नेतवापुर चौराहे के पास कियामत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा में मु0अ0सं0 684/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 28 लोगों से की गई पूछताछ
उत्तर प्रदेश: किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरित, 50% अनुदान पर भी बीज उपलब्ध
उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की महिला पुलिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
