Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 05/10/2026 05:57:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 05/10/2026 05:57:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पूर्व सांसद भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव भगता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पूर्व सांसद भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव भगता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद भालचंद यादव का वर्ष 2019 में निधन हुआ था और वे संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके थे।

श्रद्धांजलि सभा की मुख्य अतिथि मछलीशहर की सपा विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर रहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भालचंद यादव पूर्वांचल के पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि भालचंद यादव ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया और उनके निधन के बाद भी लोगों में उनके प्रति जुड़ाव बना हुआ है।

विधायक ने प्रदेश की मौजूदा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में इनकाउंटर और बुलडोजर की नीति के साथ सरकार चल रही है, जिससे अराजकता का माहौल है। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की।

 पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने भी रखे विचार

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद भालचंद यादव गरीबों, पीड़ितों और मजलूमों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और राजनीतिक सक्रियता का प्रभाव क्षेत्र से लेकर राजधानी तक दिखाई देता था।

संतकबीरनगर के सांसद एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि भालचंद यादव का व्यक्तित्व संघर्ष और विकास की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने जिले को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया और उनका योगदान जिले के लिए महत्वपूर्ण रहा।

 पुत्र सुबोध यादव ने जताया आभार

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों और उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद के पुत्र सुबोध यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गिरजेश यादव ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव, जिला उपाध्यक्ष असद महताब, श्याम सुंदर चौहान सिपाही, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, वरिष्ठ नेता लाल बहादुर यादव, लालचंद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद यादव, सपा नेत्री अंकिता बॉबी, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, मनीषा पासवान, शैलेंद्र यादव, महताब आलम बब्बू, जबीउल्लाह खान, बबलू चौधरी, उदयराज यादव प्रधान और अरविंद यादव पिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।