-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों से यूपी में प्लांट लगाने का किया आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo)-2026 का ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo)-2026 का ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने देश-विदेश से पहुंचे विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रदेश में बायोएनर्जी क्षेत्र की संभावनाओं पर जोर दिया। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बायोएनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, सीबीजी उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि निवेशक प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षित और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि अवशेष, गन्ना उत्पादन, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरे के रूप में बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक और तकनीकी उपयोग कर किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कचरे को समस्या के बजाय ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखने की जरूरत है। सीबीजी, बायोगैस, बायोमास और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी तकनीकों से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बायोएनर्जी ट्रांजिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राज्य के कृषि संसाधनों, बढ़ते सीबीजी इकोसिस्टम और नीतिगत सहयोग को इसकी प्रमुख वजह बताया। वहीं, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं यूपीनेडा के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख बायोएनर्जी केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सीबीजी और बायो-कोल परियोजनाओं के लिए निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। IBET Expo-2026 में 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न कंपनियों के बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा तथा नई तकनीक से जुड़े उत्पादों और समाधानों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ‘भारत बायो एनर्जी कंपास’ वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य उद्योग, निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और सरकार को एक मंच पर लाकर बायोएनर्जी क्षेत्र में नए निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार, उद्यमिता और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
