Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सावन महाशिवरात्रि पर 84 घंटा की मंदिर में हुई भव्य महाआरती

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 10:33:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 10:33:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सावन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू मंडल किसरोल, 84 घंटा महानगर मुरादाबाद की ओर से मंगलवार शाम 7:30 बजे 84 घंटा मंदिर परिसर में भगवान पशुपतिनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सावन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू मंडल किसरोल, 84 घंटा महानगर मुरादाबाद की ओर से मंगलवार शाम 7:30 बजे 84 घंटा मंदिर परिसर में भगवान पशुपतिनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, हिंदू मंडल किसरोल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री विपिन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता और थाना नागफनी प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सक्सेना मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान पशुपतिनाथ जी की आरती की।

अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने बताया कि महाआरती का उद्देश्य समाज में सुख-शांति और समृद्धि के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने की प्रार्थना करना है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। कार्यक्रम में अतुल सोती एडवोकेट, सत्यदीप शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, गौरव अग्रवाल, सुप्रीत खन्ना, मंटू दिवाकर, अभय कुमार, राजेश शर्मा, कुन्नू, हिमांशु अग्रवाल और अभिषेक भटनागर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News