-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर खोड़ा की धरती पर पहली बार अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा खोड़ा कॉलोनी द्वारा निकली ऐतिहासिक और विराट शोभायात्रा ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब सनातन समाज जाग चुका है और अपनी आस्था, परंपरा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग और संगठित है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर खोड़ा की धरती पर पहली बार अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा खोड़ा कॉलोनी द्वारा निकली ऐतिहासिक और विराट शोभायात्रा ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब सनातन समाज जाग चुका है और अपनी आस्था, परंपरा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग और संगठित है। राधा कृष्ण शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ हुई यह विशाल शोभायात्रा प्रगति विहार, थापर गेट, गौकुल धाम गौशाला, दीपक विहार, अटल चौक, श्रीराम चौक, कालू सीमेंट रोड, इतवार बाजार और लौधी चौक से होती हुई हनुमान चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में “जय भगवान परशुराम” के गगनभेदी जयकारों ने वातावरण को हिंदुत्वमय बना दिया और यह दर्शाया कि अब हिंदू समाज अपनी पहचान और शक्ति का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की भव्य झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन का स्वागत किया। हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि सनातन के प्रति आस्था अब जन-जन की आवाज बन चुकी है। इस अवसर पर आयोजकों और प्रमुख वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन समाज की एकता, जागरूकता और शक्ति का उद्घोष है। अब हर वर्ष इससे भी अधिक भव्यता के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी और समाज को संगठित करने का कार्य तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जनकल्याण मंच दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा खोड़ा इकाई संरक्षक पंकज त्रिपाठी जी, जिला अध्यक्ष पंडित जयनंद शर्मा जी, खोड़ा नगर अध्यक्ष रूपचंद तिवारी जी महामंत्री रंजीत पांडे जी मंत्री संतोष मिश्रा जी सहित अनेक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रही। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा जी के सुपुत्र श्री कार्तिकेय शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस भव्य शक्ति प्रदर्शन में विकास मिश्रा, संजय तिवारी, घनश्याम तिवारी, वैभव दूबे, आदेश पांडेय, राजा तिवारी, राहुल तिवारी, मयंक मिश्रा, विवेक त्रिपाठी सहित हजारों सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब समय बदल चुका है—और सनातन समाज अपनी एकता और शक्ति के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
हरियाणा: डीसी अनुपमा अंजली ने नागरिक अस्पताल का लिया जायजा, मरीज सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस की बड़ी सफलता, 35 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
उत्तर प्रदेश: पुलिस पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, दरोगा व दीवान हुए निलंबित
उत्तर प्रदेश: विद्यालय में वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
उत्तर प्रदेश: युवती पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चाकू बरामद
महाराष्ट्र: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सरकारी कामकाज प्रभावित होने के आसार
