-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में पीएम के प्रस्तावित दौरे पर हाई अलर्ट, योगी आदित्यनाथ ने की तैयारियों की समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनपद वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस, वाराणसी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनपद वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस, वाराणसी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आमजन की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।
महाराष्ट्र: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सरकारी कामकाज प्रभावित होने के आसार
उत्तर प्रदेश: फर्जी पहचान और सोशल मीडिया विवाद को लेकर मामला और भी ज्यादा गरमाया
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
उत्तराखंड: गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क की बदहाली पर लोगों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Delhi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
