Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मेस्कौर में सुरक्षित मातृत्व अभियान गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवतियों को दी गई आयरन थेरेपी

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 10:28:32 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 10:28:32 am
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबीर कुमार के देखरेख में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान फॉलो अप दिवस के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को आज विस्तृत जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराया

विस्तार

बिहार: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबीर कुमार के देखरेख में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान फॉलो अप दिवस के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को आज विस्तृत जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराया गया इस दौरान काजल कुमारी तेतरिया सीमा कुमारी रामपुर ,सबीना खातून बनिया बीघा का हीमोग्लोबिन 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान के दौरान जांच में 7 ग्राम/डी एल से कम पाया गया था । इन सभी  चिन्हित गर्भवती महिलाओं को लगातार आशा के माध्यम से फॉलो अप करते हुए आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा है, इसी क्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान फॉलो अप दिवस के दिन जो प्रत्येक माह 15 और 21 तारीख को आयोजित किया जाता है। 

आज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबीर कुमार के देख देख में तीनों गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को आयरन थेरेपी दिया गया एवं आयरन जनित खानपान पर उचित परामर्श दिया गया इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीरज कुमार के द्वारा भी गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को उचित खान-पान एवं लगातार चिकित्सकीय उपचार डॉक्टर एवं एनएमएम की देख-रेख में अपने जांच एवं उपचार कराने के लिए संबंधित सलाह दिया गया। इस दौरान एएनएम गायत्री कुमारी संबंधित आशा सुनीता कुमारी सिंपी कुमारी, कि सक्रिय भूमिका रही।


Featured News