-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, कृषि विभाग का कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने कृषि विभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने कृषि विभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमरनाथ निवासी दीदपुरा, अंबेहटा पीर थाना नकुड़ ने आरोप लगाया था कि उसके कार्य के बदले आरोपी कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी काफी समय से अपने पद का दुरुपयोग कर किसानों व दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद अरुण कुमार को थाना जनकपुरी लाया गया है, जहां उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि— क्या कृषि विभाग में और भी ऐसे कर्मचारी हैं जो रिश्वतखोरी में लिप्त हैं.?
महाराष्ट्र: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सरकारी कामकाज प्रभावित होने के आसार
उत्तर प्रदेश: फर्जी पहचान और सोशल मीडिया विवाद को लेकर मामला और भी ज्यादा गरमाया
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
उत्तराखंड: गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क की बदहाली पर लोगों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Delhi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
