-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर में बजट घोषणाओं की समीक्षा: कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
विस्तार
राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में कलेक्टर कुमार ने वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के तहत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं एवं भूमि से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, उन्होंने जिला रसद अधिकारी को नवीन परिवारों को एनएफएसए से जोड़ने, डिस्कॉम अधिकारियों को कुसुम योजना के घटक “ए” एवं “सी” के कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुमार ने महिला अधिकारिता विभाग को संशोधित वितरण क्षेत्र योजना में प्रगति लाने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लाडो प्रोत्साहन योजना में गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी, भूजल, पंचायतीराज, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण, स्वायत्त शासन, उद्योग एवं वाणिज्य, वन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभागों को संबंधित योजनाओं में विशेष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने को कहा । उन्होंने सभीअधिकारियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं घोषणाओं की क्रियान्विति के निर्देश दिए । कुमार ने शिक्षा विभाग की विभिन्न पहल जैसे नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने को कहा । जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़ तथा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
इस दौरान जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, अमृत योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0, अटल ज्ञान केन्द्र, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा ।
महाराष्ट्र: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सरकारी कामकाज प्रभावित होने के आसार
उत्तर प्रदेश: फर्जी पहचान और सोशल मीडिया विवाद को लेकर मामला और भी ज्यादा गरमाया
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
उत्तराखंड: गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क की बदहाली पर लोगों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Delhi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
