-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मीरगंज में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मीरगंज में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा का शुभारंभ मढ़ी सत्याना से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मीरगंज पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने युवाओं के साथ सहभागिता की। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, धनेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ अल्फू बाबू, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सिमरन मैथानिया और ग्राम प्रधान हरीश कुमार राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को आगे बढ़ाने और देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
