-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखी उत्साह लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर के विधानसभा जोन प्रभारी लाल सिंह यादव उर्फ नेता जी के नेतृत्व में ग्राम जेड पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्वागत समारोह में विनोद यादव,पप्पू यादव ,अतुल यादव, प्रताप सिंह चौबे धनपाल सिंह यादव फकीरचंद यादव , पातीराम यादव डॉ. नफ़ीश , रिंकू यादव, के. पी यादव ,के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में शामिल होने बरेली आए थे।
गुजरात: वडोदरा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर दिनदहाड़े प्रचार का मामला
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार: कासगंज में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर
बिहार: नवादा में AK-47 बरामदगी: वायरल फोटो-वीडियो के बाद पुलिस एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में फर्जी SDM बनकर ठगी: दो बहनों ने 11 लाख रुपये ऐंठे, FIR दर्ज
