-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, मुख्य अतिथि ने ली सलामी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, मुख्य अतिथि कुंतल किशोर ने ली सलामी रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में मुख्य अतिथि श्री
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, मुख्य अतिथि कुंतल किशोर ने ली सलामी रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में मुख्य अतिथि श्री कुंतल किशोर ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवदीक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर राष्ट्र सेवा में समर्पित हों। उन्होंने सभी जवानों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक संध्या एवं बड़ा खाना का आयोजनदीक्षांत परेड के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन में “सांस्कृतिक संध्या” एवं “बड़ा खाना” का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बलरामपुर ने रिक्रूट आरक्षियों के 9 माह के कठिन प्रशिक्षण की सराहना की। अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर जवानों का उत्साहवर्धन किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। पारदर्शी रही UP पुलिस भर्ती-2025 माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित रही। भर्ती प्रक्रिया में Face Recognition, AI, Biometric Verification एवं CCTV Surveillance जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया। इन तकनीकों ने भर्ती प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए इसे देश की सर्वाधिक विश्वसनीय एवं अनुकरणीय पुलिस भर्ती मॉडलके रूप में स्थापित किया है।
मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल
मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का निराकरण
मध्य प्रदेश: पटेरा नगर परिषद में दूषित पानी पर बवाल, MBR में मिला कचरा
गुजरात: वडोदरा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर दिनदहाड़े प्रचार का मामला
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
