Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गहमर में कारगिल विजय दिवस समारोह, यूनियन बैंक ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:11:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:11:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 06.08.2026 को देश के वीरों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में ‘‘कारगिल विजय दिवस‘

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 06.08.2026 को देश के वीरों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में ‘‘कारगिल विजय दिवस‘‘ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गाज़ीपुर की इस ऐतिहासिक धरती और ‘‘एशिया के सबसे बड़े गाँव‘‘ गहमर की यह विशेषता है कि यहाँ का हर घर देश की सीमा की रक्षा से जुड़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख श्री टी कामेश्वर राव ने कहा गहमर को केवल एक गाँव नहीं, बल्कि श्वीरों की भूमिश् कहा जाता है, जिसने भारतीय सेना को हजारों जांबाज सैनिक दिए हैं। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर 1999 के कारगिल युद्ध तक, गहमर के सपूतों ने माँ भारती के मस्तक को हमेशा ऊँचा रखा है। क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने कहा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को इस बात का गर्व है कि हम इस पराक्रमी धरती और यहाँ के निवासियों की सेवा में समर्पित हैं। 

समारोह को संबोधित करते आंचलिक आश्वासन प्रमुख श्री दीप्तिमान गुप्ता जी ने कहा देश की सीमा पर हमारे जवान रक्षा कर रहे हैं, और देश की आर्थिक प्रगति में हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। ईको बैंकिंग प्रमुख श्री अजय खरे ने कहा गहमर न केवल एशिया के सबसे बड़े गांव के रूप में विख्यात है अपितु देश के तीसरे सबसे बड़े सैनिकों के गांव के रूप में सुप्रसिद्ध है। यह हम सभी को गौरवान्वित करता है। बैंक के द्वारा सेना से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुबेदार जन्मेजय सिंह, सुबेदार संतोष सिंह एवं सुबेदार वीर बहादुर के साथ अन्य सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजदेव कुमार, ईको बैंकिंग प्रमुख गाजीपुर क्षेत्र  अभिमीत कुमार एवं बैंक के गहमर परिक्षेत्र के शाखा प्रबंधकों कि गरिमामय उपस्थिति रही।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News